Samachar Nama
×

2001 में आज के दिन ही गुजरात के भुज में आया था भीषण भूकंप, हजारों लोगों की गई थी जान

2001 में आज के दिन ही गुजरात के भुज में आया था भीषण भूकंप, हजारों लोगों की गई थी जान

26 जनवरी 2001 को देश 52वां गणतंत्र दिवस मना रहा था। उसी दिन सुबह करीब 8.45 बजे गुजरात के कच्छ जिले के भुज में भीषण भूकंप आया, जिसमें करीब 20 हजार लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए। अहमदाबाद और अन्य शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. लेकिन भुज में इसका व्यापक प्रभाव पड़ा और लाखों लोग बेघर हो गए। भूकंप का असर करीब 8,000 गांवों में देखा गया। कई लोगों के घर तबाह हो गए और लोग मलबे में दब गए।

देश में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. विविध धर्मों, आस्थाओं और संस्कृतियों के देश भारत में हर दिन कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। हर धर्म में त्योहार मनाने की परंपरा होती है, लेकिन कुछ त्योहार ऐसे भी होते हैं, जो देश के सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं और पूरे देश में सम्मान और स्नेह के साथ मनाए जाते हैं। 26 जनवरी भी एक ऐसा ही दिन है, जिस दिन देश का राष्ट्रीय अवकाश होता है। देश का प्रत्येक नागरिक, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय का हो, राष्ट्र के प्रति प्रेम से भरे इस दिन को मनाता है।इतिहास की बात करें तो इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। इस दिन राजधानी में राजपथ पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भारत की सांस्कृतिक झलक के साथ-साथ सैन्य पराक्रम और पारंपरिक विरासत की झांकी भी दिखाई जाती है।

Share this story