नगर निगम भर्ती घोटाले में TMC नेता सुजीत बोस गिरफ्तार, ED की लंबी पूछताछ के बाद लिया एक्शन
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। नगर निगम भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, सुजीत बोस अपनेबेटे समुद्र बोस के साथ सुबह करीब 10:30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जहां उनसे लगभग 10 घंटे तक गहन पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान एजेंसी ने नगर निगम भर्ती प्रक्रिया, कथित अनियमितताओं और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई सवाल पूछे। इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।मामला कथित रूप से नगर निगम भर्ती घोटाले से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन कर अनियमित तरीके से नियुक्तियां की गईं। जांच एजेंसियों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में वित्तीय गड़बड़ियों और प्रभाव के दुरुपयोग के संकेत मिले हैं।
Enforcement Directorate इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पहले भी कई स्तरों पर पूछताछ और छापेमारी की कार्रवाई की जा चुकी है।गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है, जबकि विपक्ष का कहना है कि जांच एजेंसियां अपने काम को आगे बढ़ा रही हैं और कानून अपना काम कर रहा है।
All India Trinamool Congress की ओर से अभी तक इस गिरफ्तारी पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन पार्टी के भीतर इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है।विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला पश्चिम बंगाल की राजनीति में आने वाले समय में और भी बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है, खासकर जब भर्ती घोटाले से जुड़े कई अन्य नाम भी जांच के दायरे में हैं। लहाल ईडी ने सुजीत बोस को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। अदालत में पेशी के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

