Samachar Nama
×

भूकंप के झटकों से कांपी कोलकाता की धरती! घर और ऑफिस से भागे लोग, जाने कितनी थी तीव्रता 

भूकंप के झटकों से कांपी कोलकाता की धरती! घर और ऑफिस से भागे लोग, जाने कितनी थी तीव्रता 

कोलकाता में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और लोग घबराकर अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए। अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का सेंटर बांग्लादेश में था। झटका कुछ ही सेकंड तक चला। इसका असर ऊंची इमारतों में ज़्यादा महसूस किया गया। शहर के कई हिस्सों में लोगों ने फर्नीचर और सीलिंग फैन हिलने की बात कही। कई ऑफिस के कर्मचारियों ने भूकंप की तीव्रता महसूस होते ही अपने ऑफिस खाली कर दिए और खुली जगहों पर इकट्ठा हो गए। कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें भूकंप के बाद लोग खुली जगहों पर इकट्ठा होते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का सेंटर कोलकाता से 100 किलोमीटर उत्तर में ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप कैसे आते हैं?

धरती के अंदर मौजूद गर्मी की वजह से टेक्टोनिक प्लेट्स हमेशा बहुत धीमी स्पीड से तैरती या खिसकती हैं। जब ये प्लेट्स टकराती हैं और अलग होती हैं या एक-दूसरे से रगड़ खाती हैं, तो उनके किनारों पर बहुत ज़्यादा प्रेशर और एनर्जी बनती है। इस बढ़े हुए प्रेशर से चट्टानें अचानक टूट सकती हैं या तेज़ी से खिसक सकती हैं, जिससे लहरों के रूप में बहुत ज़्यादा एनर्जी निकलती है। जब ये लहरें ज़मीन की सतह पर पहुँचती हैं, तो धरती हिलती है और भूकंप महसूस होता है।

Share this story

Tags