कोलकाता में सरकारी बिल्डिंग में भीषण आग, वीडियो में देंखे करीब 4 हजार EVM जलने का दावा
Kolkata में एक सरकारी इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में करीब 4 हजार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) जलकर नष्ट हो गईं। ये मशीनें कथित तौर पर विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर इस्तेमाल की गई थीं।
कई मंजिलों तक फैली आग, 24 घंटे बाद काबू
आग इतनी तेज थी कि पूरी बिल्डिंग में फैल गई और इसे बुझाने में लगभग 24 घंटे का समय लगा। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, आग सबसे पहले दूसरी और तीसरी मंजिल पर दिखाई दी, जिसके बाद यह तेजी से ऊपर की ओर बढ़ती गई और सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं मंजिल तक पहुंच गई।
सरकारी दफ्तर भी थे बिल्डिंग में
यह इमारत दक्षिण 24 परगना जिला परिषद समेत कई सरकारी दफ्तरों का केंद्र है, जहां प्रशासनिक कामकाज चलता है। आग की वजह से दस्तावेजों और अन्य सरकारी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज
इस घटना के बाद राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। All India Trinamool Congress, Indian National Congress और Aam Aadmi Party ने मामले को लेकर सवाल उठाए हैं और पारदर्शी जांच की मांग की है।
मंत्री ने जताई संदेह
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा कि आग “सामान्य नहीं लगती” और इस पूरे मामले की गंभीर जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आग दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी, तो यह बिना चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल को अधिक नुकसान पहुंचाए सीधे ऊपर की मंजिलों तक कैसे पहुंच गई।
FIR दर्ज, जांच शुरू
प्रशासन ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसे लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

