भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार ने इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और इस विषय में मीडिया से बात करना सही नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व इस मामले में अंतिम निर्णय लेगा। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि अगर सौरव गांगुली राज्यसभा जाते हैं, तो उन्हें खुशी होगी।पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य एवं अभिनेत्री रूपा गांगुली और पूर्व पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता का कार्यकाल खत्म होने वाला है। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि छह मई को सौरव गांगुली के घर पर अमित शाह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के रात्रिभोज के दौरान डोना गांगुली के राज्यसभा सदस्य के रूप में राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किये जाने के विषय में बातचीत हुई थी।
उसी दिन डोना गांगुली ने विक्टोरिया मेमोरियल में नृत्य प्रदर्शन भी किया था और शाह भी उस अवसर पर मौजूद थे। गांगुली परिवार ने इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन गांगुली हमेशा से सभी दलों के चहेते रहे हैं। वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के भी करीब थे। साल 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ये अफवाह जोर पकड़ी थी कि सौरव गांगुली को भाजपा मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में पेश कर सकती है।
--आईएएनएस
कोलकाता न्यूज डेस्क !!
एकेएस/एएनएम