Samachar Nama
×

Uttarakhand में दोपहर बाद मौसम में बदलाव, देहरादून-हरिद्वार में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

Uttarakhand में दोपहर बाद मौसम में बदलाव, देहरादून-हरिद्वार में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम करवट बदल रहा है। आज दोपहर मौसम ने करवट बदली और देहरादून व आसपास के इलाकों और हरिद्वार में जोरदार बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। खासकर पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। उधर, मंगलवार सुबह से ही देहरादून समेत आसपास के इलाकों में धूप खिली रही। इस दौरान तेज गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान भले ही सामान्य रहा, लेकिन उमस के कारण लोगों को खूब पसीना आया। वहीं, पहाड़ी इलाकों में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इस बीच, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है।

ओलावृष्टि से फसल नुकसान का दिया जाएगा मुआवजा

प्रदेश में ओलावृष्टि से फसल नुकसान का किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए थे। कृषि मंत्री ने कहा कि नुकसान की नियमित निगरानी करते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी जाए। केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार किसानों को उनकी फसलों का मुआवजा शीघ्र दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अत्यधिक बारिश के कारण अब तक 5236 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

क्षतिग्रस्त क्षेत्र में आपदा मानकों के अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक 3358 हेक्टेयर क्षेत्र क्षतिग्रस्त है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ है। इस बैठक में कृषि निदेशक के.सी. पाठक, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share this story

Tags