Samachar Nama
×

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार, 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार, 5 नए मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। इस दौरान पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं।

इन पांच नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद अब उत्तराखंड कैबिनेट में कुल 12 सदस्य हो गए हैं। माना जा रहा है कि इस विस्तार से सरकार के कामकाज को और मजबूती मिलेगी और विभिन्न विभागों में गति आएगी।

Share this story

Tags