Samachar Nama
×

उत्तराखंड में भारी बारिश से हालात बिगड़े, फुटेज में देंखे ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल के पार; केदारनाथ यात्रा रोकी गई

उत्तराखंड में भारी बारिश से हालात बिगड़े, फुटेज में देंखे ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल के पार; केदारनाथ यात्रा रोकी गई

 

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऋषिकेश में गंगा नदी वॉर्निंग लेवल के पार पहुंच गई है, जिसके बाद प्रशासन ने घाटों पर लोगों की आवाजाही रोक दी है।

मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे जाने से बचने की अपील की है। गंगा के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, 4 हजार श्रद्धालु फंसे

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। भूस्खलन के कारण करीब 4 हजार श्रद्धालुओं के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन और राहत बचाव दल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।खराब मौसम और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए आज केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेली सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।

कई इलाकों में बारिश से बढ़ी परेशानी

उत्तराखंड के सभी जिलों में पिछले कुछ समय से भारी बारिश जारी है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है और प्रशासन ने यात्रियों को मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी है।

छत्तीसगढ़ में नदी में बहने लगी शराब की बोतलें, जाल लेकर पहुंचे ग्रामीण

वहीं, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बारिश और बाढ़ का ए अलग मामला सामने आया है। जिले के नारी गांव में महानदी किनारे स्थि शराब दुकान में बाढ़ का पानी घुस गया। पानी भरने के बाद शराब की कई बोतलें बहकर नदी में चली गईं।जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे बने ब्रिज पर पहुंच गए। ग्रामीणों को मछली पकड़ने वाले जाल की मदद से नदी से शराब की बोतलें निकालते देखा गया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ग्रामीण नदी में बह रही बोतलों को पकड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास जाने से बचने की अपील की है।

Share this story

Tags