मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी मीशा को समर कैंप छोड़ने पहुंचे वुडस्टॉक स्कूल; फुटेज में देंखे परिवार संग भी दिखे
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर वीकेंड पर उत्तराखंड के मसूरी पहुंचे। इस दौरान वह अपनी बेटी मीशा कपूर को समर कैंप में छोड़ने के लिए वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे। अभिनेता ने स्थानीय लोगों और प्रशंसकों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
परिवार के साथ मसूरी की सैर करते आए नजर
शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत, बेटी मीशा और बेटे जैन कपूर के साथ मसूरी की सड़कों पर घूमते हुए भी दिखाई दिए। परिवार ने वीकेंड के दौरान पहाड़ों के खूबसूरत मौसम का आनंद लिया।
समर कैंप की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रविवार देर शाम शाहिद कपूर वुडस्टॉक स्कूल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने समर कैंप में आयोजित विभिन्न गतिविधियों को देखा। इसके अलावा उन्होंने स्कूल के कैफेटेरिया, हॉस्टल और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
151 बच्चे ले रहे हैं समर प्रोग्राम में हिस्सा
वुडस्टॉक स्कूल में इस साल का दूसरा समर प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। करीब 10 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश के 151 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। बच्चों के लिए शैक्षणिक, रचनात्मक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया है।
मई में एमएस धोनी भी पहुंचे थे स्कूल
गौरतलब है कि इसी वुडस्टॉक स्कूल में मई महीने में महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी बेटी जीवा सिंह धोनी के एडमिशन के सिलसिले में पहुंचे थे। इसके बाद अब शाहिद कपूर का स्कूल पहुंचना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

