Samachar Nama
×

3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

3 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने राज्य में 3 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। 29 अगस्त को रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 31 अगस्त और 1 सितंबर को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहेगा।

मौसम केंद्र देहरादून ने लोगों और पर्यटकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 2 और 3 सितंबर को बारिश की तीव्रता कुछ कम हो सकती है, लेकिन राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें जारी रहने की संभावना है।

Share this story

Tags