चारधाम यात्रा का दूसरा दिन, गंगोत्री-यमुनोत्री में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, वीडियो में देंखे केदारनाथ के कपाट खुलने की तैयारी तेज
उत्तराखंड में पवित्र Char Dham Yatra का आज दूसरा दिन है और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। सुबह से ही भक्त Gangotri Temple और Yamunotri Temple में मां गंगा और मां यमुना के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।इसी बीच, Kedarnath धाम के लिए बाबा केदार की पंचमुखी डोली यात्रा भी जारी है। सोमवार सुबह डोली Phata से रवाना हुई और आज करीब 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर शाम तक Gaurikund पहुंचेगी। यहां स्थित Gauri Mai Temple में बाबा केदार रात्रि विश्राम करेंगे।
यात्रा के अगले चरण में मंगलवार सुबह डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान श्रद्धालु और पुजारी दल लगभग 17 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डोली 21 अप्रैल को Kedarnath Temple पहुंचेगी।इसके बाद 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में केदारनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस अवसर को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जिसके तहत लगभग 51 क्विंटल फूलों से भव्य सजावट की जा रही है।
चारधाम यात्रा के दौरान प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें भी पूरी तरह सतर्क हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिनमें चिकित्सा सेवाएं, मार्गदर्शन केंद्र और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।हर साल की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पचने की उम्मीद है। मौसम साफ रहने के कारण यात्रा सुचारू रूप से जारी है, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में सुविधा मिल रही है। आस्था और श्रद्धा के इस महापर्व के बीच केदारनाथ धाम के कपाट खुलने को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में यात्रा और भी तेज़ होने की संभावना है।

