Samachar Nama
×

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, अन्य विभागों का कार्य लेने से पहले लेनी होगी NOC

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, अन्य विभागों का कार्य लेने से पहले लेनी होगी NOC

महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यदि अन्य विभाग कोई कार्य सौंपते हैं तो उन्हें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। इतना ही नहीं संबंधित विभाग उन्हें यात्रा व भोजन भत्ता भी उपलब्ध कराएंगे। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने पंचायती राज, शिक्षा, जनगणना व अन्य विभागों के संदर्भ में निर्देश दिए हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कार्य लेने से पहले विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना सुनिश्चित किया जाए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विधानसभा कक्ष में आयोजित बैठक में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की मांगों व समस्याओं के बारे में भी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग के संबंध में मंत्री ने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this story

Tags