खिलाड़ियों को मुफ्त सफर की सौगात; बोर्ड परीक्षा में 28% अंक पर भी पास; धामी सरकार के 26 फैसले
उत्तराखंड में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को रोडवेज बस में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में खिलाडियों, युवाओं और छात्रों को राहत देने वाले कई अहम फैसले किए गए। कुल 26 प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दी।
कैबिनेट ने राज्य के ज्यादा से ज्यादा एसटी-एसटी छात्रों को फ्री कोचिंग योजना के दायरे में लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय किया गया। इसके तहत समाज कल्याण विभाग की निशुल्क कोचिंग योजना के लिए परिवार की सालाना आय की सीमा को दो लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने का प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। एससी-एसटी छात्रों को रोजगारपरक कोचिंग कराई जाएगी। ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक से अधिक संख्या में एससी एसटी छात्रों का पास होने का प्रतिशत बढ़े।
ये भी पढ़ें:दलेर मेहंदी-उनियाल विवाद: CM धामी की मीका सिंह से बात, बोले- अतिथि देवो भव
एक जिला एक खेल योजना को बढ़ाने को कैबिनेट ने मुख्य प्रशिक्षक के पद सृजित करने का निर्णय लिया। इसके तहत हर जिले में एक मुख्य प्रशिक्षक का पद सृजित होगा। साथ ही एक मुख्य प्रशिक्षक का पद निदेशालय स्तर पर भी सृजित होगा। मुख्य प्रशिक्षक के कुल 14 नए पद सृजित किए जाएंगे।
दिव्यांगजनों के 28 प्रतिशत अंक पर भी पास माने जाएंगे
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में बैठने वाले दिव्यांगजन छात्रों को भी राहत मिलेगी। कैबिनेट ने तय किया है कि अब 28 प्रतिशत अंक लाने पर भी दिव्यांगजन छात्रों को पास किया जाएगा। उन्हें पांच प्रतिशत अंक की छूट देने का निर्णय कैबिनेट ने किया।
7400 करोड़ रुपये का होगा अनुपूरक बजट
कैबिनेट ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। सूत्रों के अनुसार अनुपूरक बजट का आकार 7400 करोड़ रुपये के करीब है। इस वर्ष उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन, हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को टैबलेट समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए हैं। इनके बजट प्रावधान के लिए अनुपूरक बजट को लाया जा रहा है। आगामी 27 अक्तूबर से गैरसैंण में होने जो रहे विधानसभा के सत्र में इसे लाया जाएगा।
एक नजर अन्य कैबिनेट फैसलों पर-
-विधवा, परित्यक्ता, निराश्रित महिलाओं के भरण पोषण अनुदान योजना का नाम अब मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना।

