Samachar Nama
×

बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाउडस्पीकर, सेना की बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर को नोटिस

बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाउडस्पीकर, सेना की बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर को नोटिस

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने इस मामले में सेना की गढ़वाल स्काउट्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

बद्रीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया था। प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम के दौरान लाउडस्पीकर का भी इस्तेमाल किया गया। आयोजन को लेकर जरूरी अनुमति नहीं लिए जाने की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।

अनुमति को लेकर उठे सवाल

जिला प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में कार्यक्रम के आयोजन और ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन यह भी पता लगा रहा है कि आयोजन के लिए संबंधित विभागों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति ली गई थी या नहीं।

बद्रीनाथ धाम धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ऐसे में यहां होने वाले बड़े आयोजनों को लेकर प्रशासन की ओर से अनुमति और अन्य व्यवस्थाओं का पालन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने के बाद सेना के संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा गया है।अब कमांडिंग ऑफिसर की ओर से दिए जाने वाले जवाब के आधार पर प्रशासन आगे की कार्रवाई पर फैसलाकरेगा।

Share this story

Tags