Samachar Nama
×

BARC में कंप्यूटर इंजीनियर की नौकरी छोड़ बना संन्यासी, वीडियो में जाने अब गंगोत्री की पहाड़ियों में बिता रहे जिंदगी: पुराने बॉस ने फोन कर पूछा- क्या तुम पागल हो गए हो?

BARC में कंप्यूटर इंजीनियर की नौकरी छोड़ बना संन्यासी, वीडियो में जाने अब गंगोत्री की पहाड़ियों में बिता रहे जिंदगी: पुराने बॉस ने फोन कर पूछा- क्या तुम पागल हो गए हो?

एक समय अच्छी नौकरी, शानदार करियर और बेहतर भविष्य का सपना देखने वाले एक कंप्यूटर इंजीनियर ने जिंदगी की राह ही बदल दी। बीटेक और एमटेक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में कंप्यूटर इंजीनियर के तौर पर नौकरी की। लेकिन कुछ सम बाद उन्होंने लाखों लोगों के सपनों जैसी इस नौकरी और करियर को छोड़कर संन्यास का रास्ता चुन लिया। आज वह गंगोत्री की पहाड़ियों में साधुओं के साथ रहकर संन्यासी का जीवन बिता रहे हैं।उनकी कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग यह जानर हैरान हैं कि जिस व्यक्ति के पास अच्छी शिक्षा, प्रतिष्ठित संस्थान की नौकरी और सुरक्षित भविष्य था, उसने आखिर इन सबको छोड़कर पहाड़ों में रहने का फैसला क्यों किया।

नौकरी छोड़ने के फैसले से हैरान रह गए पुराने बॉस

संन्यासी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने नौकरी छोड़ी तो उनके पुराने बॉस भी इस फैसले को समझ नहीं पाए। कुछ समय बाद बॉस ने उन्हें फोन किया और पूछा कि आखिर वह अब क्या कर रहे हैं।इस पर उन्होंने बताया कि वह अब पहाड़ों में साधुओं के साथ रहते हैं और संन्यासी का जीवन जी रहे हैं। यह सुनकर उनके पुराने बॉस हैरान रह गए। उन्होंने सवाल किया, 'क्या तुम पागल हो गए हो?' दरअसल, बॉस के लिए यह समझना मुश्किल था कि कोई व्यक्ति अच्छी नौकरी और सुरक्षित करियर छोड़कर इस तरह का जीवन कैसे चुन सकता है।

पैसा और बड़ी पोस्ट ही जिंदगी का मकसद नहीं

संन्यासी का कहना है कि जिंदगी का मतलब सिर्फ पैसा कमाना, नौकरी करना और बड़ी पोस्ट हासिल करना नहीं है। आमतौर पर लोग बेहतर सैलरी, अच्छा घर, गाड़ी और सामाजिक प्रतिष्ठा पाने के लिए पूरी जिंदगी मेहनत करते रहते हैं। इस दौड़ में कई बार वे यह भूल जाते हैं कि जिंदगी का असली मतलब क्या है।उनके मुताबिक, इंसान को यह समझना चाहिए कि जन्म और मृत्यु तय हैं। इन दोनों के बीच जो समय मिला है, वही सबसे कीमती है। इस समय को केवल पैसा और पद हासिल करने की दौड़ में खर्च करने के बजाय जीवन को समझने और सही तरीके से जीने की कोशिश करनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर चर्चा में आई कहानी

उनकी कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनके फैसले को साहसिक बता रहे हैं, तो कुछ के लिए यह समझना मुश्किल है कि कोई व्यक्ति इतनी अच्छी नौकरी छोड़कर संन्यास का जीवन क्यों अपनाएगा।हालांकि, उनकी कहानी एक सवाल जरूर खड़ा करती है कि क्या सफलता का मतलब सिर्फ अच्छी नौकरी, पैसा और बड़ा पद हासिल करना है? या फिर जिंदगी में संतुष्टि, शांति और अपने मन के अनुसार जीने की आजादी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है?उनका जीवन यह संदेश देता है कि हर व्यक्ति के लिए सफलता की परिभाषा अलग हो सकती है। किसी के लिए अच्छी नौकरी और आर्थिक सुरक्षा महत्वपूर्ण है, तो किसी के लिए मानसिक शांति और आध्यात्मिक जीवन। आखिरकार जिंदगी कैसे जीनी है, यह फैसला हर इंसान का अपना होता है।

Share this story

Tags