Samachar Nama
×

Sarwat Karim Ansari passes away बसपा के विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

मंगलौर से बहुजन समाज पार्टी के विधायक सरवत करीम अंसारी का सोमवार को निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे और लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ महीने.....
Sarwat Karim Ansari passes away बसपा के विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

उत्तराख्ंड न्यूज डेस्क !!  मंगलौर से बहुजन समाज पार्टी के विधायक सरवत करीम अंसारी का सोमवार को निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे और लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ महीने पहले मुंबई में भी उनका इलाज हुआ था।  बसपा विधायक की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया। उन्होंने कहा कि मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Mangalore MLA Sarwat Karim Ansari Death After Long Illness In Delhi CM  Pushkar Singh Dhami Expressed Grief ANN | Sarwat Karim Ansari Death: नहीं  रहे मंगलोर विधायक सरवत करीम अंसारी, दिल्ली के

प्रदेश के कई बड़े राजनेताओं और सामाजिक संगठनों ने भी विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक जताया है। विधायक अंसारी की हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। बताया गया कि वह तीन दिन से वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। दिल्ली स्थित अस्पताल में ही उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली है।

--आईएएनएस

स्मिता/एबीएम

Share this story