Samachar Nama
×

चलती ट्रेन में BSF जवान को दिया गया जहर, फुटेज मी जाने मौत के बाद मचा हड़कंप; आधार कार्ड से हुई पहचान

चलती ट्रेन में BSF जवान को दिया गया जहर, फुटेज मी जाने मौत के बाद मचा हड़कंप; आधार कार्ड से हुई पहचान

उत्तराखंड के रहने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की चलती ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। आशंका है कि यात्रा के दौरान अज्ञात जहरखुरानों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।मृतक की पहचान बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल सत्यपाल सिंह के रूप में हुई है। वह हरिद्वार जिले के रुड़की के निवासी थे और वर्तमान में राजस्थान के जैसलमेर स्थित 20वीं बटालियन में तैनात थे।

काठगोदाम स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिले

जानकारी के मुताबिक, 29 जून की सुबह ट्रेन के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जनरल कोच में एक व्यक्ति बेहोश अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पहले अज्ञात समझकर हुई देरी, आधार कार्ड से खुली पहचान

शुरुआत में पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर सकी और शव को अज्ञात मानकर कार्रवाई की जा रही थी। हालांकि, मंगलवार को मृतक की जेब में रखे आधार कार्ड से उनकी पहचान सत्यपाल सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए परिजनों और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।

जहरखुरानी और लूटपाट की आशंका

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि सफर के दौरान अज्ञात जहरखुरानों ने सत्यपाल सिंह को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उनका मोबाइल फोन, पर्स, सामान और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए गए। फिलहाल पुलिस ट्रेन के रूट, सीसीटीवी फुटेज और सहयात्रियों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का भी इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

Share this story

Tags