Samachar Nama
×

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल गिरफ्तार, वीडियो में जाने चचेरे साले पर जानलेवा हमले का आरोप, रॉड से पीटने और गला दबाने की शिकायत

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल गिरफ्तार, वीडियो में जाने चचेरे साले पर जानलेवा हमले का आरोप, रॉड से पीटने और गला दबाने की शिकायत

उत्तराखंड के देहरादून निवासी बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल को पुलिस ने चचेरे साले राज सिंह चौहान पर कथित जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने राज की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। शिकायत में अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर गला दबाने, रॉड से हमला करने और कार के नीचे डालने की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

कैफे के पास मारपीट का आरोप

राज सिंह चौहान के मुताबिक, यह घटना येलो हिल्स कैफे के पास हुई। उसका आरोप है कि अनुराग डोभाल ने उसका गला दबाया, जबकि उनके साथ मौजूद लोगों ने रॉड से उसके सिर, छाती और मुंह पर हमला किया।राज ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उसे चाकू और बंदूक दिखाकर डराया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। उसने दावा किया कि आरोपियों ने उसे कार के नीचे डालने की भी कोशिश की।शिकायत के आधार पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने केस दर्ज किया और अनुराग डोभाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

अनुराग ने बताया- पहले मुझ पर हुआ था हमला

वहीं, अनुराग डोभाल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर अलग पक्ष रखा है। उनका कहना है कि पहले उन पर हमला किया गया था। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद उन्होंने खुद 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।अनुराग ने कहा कि वह पूरे मामले के तथ्य आगे सामने रखेंगे। उनका पक्ष है कि घटना को लेकर वास्तविकस्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ राज सिंह चौहान ने अनुराग और उनके साथियों पर हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं अनुराग का कहना है कि पहले उन पर हमला हुआ था।पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, मौके पर मौजूद लोगों और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मारपीट की पूरी घटना और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Share this story

Tags