आगरा में विवादों में घिरे यूट्यूबर बाबू गप्पी ने मांगी माफी, साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में आए आगरा के यूट्यूबर Babu Gappi उर्फ भोला गुर्जर ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल हो गया था। जानकारी के अनुसार, यूट्यूबर पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक वीडियो में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और शिकायतें दर्ज कराई गईं।
इसी मामले में आगरा साइबर क्राइम थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित वीडियो व डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूबर ने एक वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और भविष्य में वह इस तरह की सामग्री से बचेंगे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

