योगी आदित्यनाथ बने यूपी के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री: पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड टूटा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर राज्य के राजनीतिक इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कर दिया है। उन्होंने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का लंबित रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले नेता बन गए हैं।
योगी आदित्यनाथ ने अब तक 8 साल 4 महीने और 10 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। जबकि पंडित गोविंद बल्लभ पंत, जो स्वतंत्रता से पहले और बाद दोनों समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, उनका कुल कार्यकाल 8 साल और 127 दिन का था। इस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने पंडित पंत के 73 वर्षों पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
योगी आदित्यनाथ का यह कार्यकाल न केवल लंबा है, बल्कि उनके शासनकाल के दौरान राज्य में कई विकासात्मक और सामाजिक सुधार भी हुए हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और कार्यशैली को बल मिला है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कई बड़े परियोजनाओं, कानून व्यवस्था में सुधार, और आर्थिक विकास के नए आयाम छुए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ की यह उपलब्धि राज्य की राजनीति में स्थिरता और विकास की दिशा में एक मजबूत संदेश है। वहीं, जनता भी उनके कुशल प्रशासन और समस्याओं के समाधान के लिए उनकी कार्यशैली को सराह रही है।
इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है और कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वे उत्तर प्रदेश को और अधिक विकसित और सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए पूरी मेहनत करें। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हलकों में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और इसे प्रदेश की विकास यात्रा के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

