Samachar Nama
×

टोल प्लाजा पर पैसे मांगने पर महिला ने टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी को जमकर पीटा, वायरल वीडियो में देखें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में छिजारसी टोल प्लाजा पर बवाल हो गया है। गाजियाबाद से कार में सवार होकर आई एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। यह घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल....

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में छिजारसी टोल प्लाजा पर बवाल हो गया है। गाजियाबाद से कार में सवार होकर आई एक महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी की पिटाई कर दी। यह घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक अन्य फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें टोल कर्मी एक महिला व अन्य लोगों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। टोल प्रबंधन के अनुसार, फास्टैग की राशि खत्म होने के बाद महिला से नकद टोल भुगतान करने को कहा गया। इससे वह नाराज हो गई और टोल कर्मचारी से बहस करने लगी। न्यूज24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।



मामला इतना बढ़ गया कि महिला टोल बूथ में घुस गई और कर्मचारी को थप्पड़ मारने लगी। महिला ने टोल बूथ कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। इस घटना के बाद टोल कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया। टोल कर्मचारियों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। टोल प्रबंधन के अनुसार, फास्टैग में बैलेंस नहीं होने पर नकद टोल लिया जाता है, लेकिन महिला ने नियमों का उल्लंघन करते हुए कर्मचारी पर हमला कर दिया।

हाईवे पर जाम
टोल प्रबंधन ने कर्मचारियों की सुरक्षा की अपील की है। वहीं, सूत्रों के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। विवाद के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया। पिलखुवा सीओ अनीता चौहान ने बताया कि यदि कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Share this story

Tags