Samachar Nama
×

 दरिंदगी के बाद महिला की निर्मम हत्या, चार दिन बाद पहचान, एक दबोचा, खुलासे के करीब पुलिस

 दरिंदगी के बाद महिला की निर्मम हत्या, चार दिन बाद पहचान, एक दबोचा, खुलासे के करीब पुलिस

मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के छावनी क्षेत्र में गांधी बाग के पास एक जर्जर भवन में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गुरुवार को चौथे दिन महिला की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा लेंगे। सोमवार को गांधी बाग चौकड़ी के पास एक जर्जर भवन में एक महिला का खून से लथपथ शव मिला था। महिला की हत्या सिर कुचलकर की गई थी। सिर के अलावा चेहरे पर भी चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही थी कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। महिला की शिनाख्त न होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जिस महिला की मां के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी, वह जीवित है और उसका बच्चा भी सुरक्षित है। 72 घंटे बाद गुरुवार को पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया गया कि महिला की बेरहमी से पिटाई की गई और गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद उसने किसी नुकीली चीज से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया।

Share this story

Tags