लखनऊ में बेटा क्यों बना हैवान ? अपने ही पिता को काटकर ड्रम में भर दिए शव के टुकड़े, जाने हत्याकांड का खौफनाक सच
मेरठ के बाद लखनऊ में ड्रम की घटना ने लोगों में दहशत फैला दी है। राजधानी के आशियाना इलाके में एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर उसने शव के कई टुकड़े किए, हाथ-पैर काटकर जंगल में फेंक दिए। फिर बचे हुए धड़ को घर में एक ड्रम में छिपा दिया। जब घटना का पता चला तो सब हैरान रह गए। बेटे ने पिता की हत्या की बात कबूल कर ली।
पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि उसके पिता कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने और मन लगाकर पढ़ाई करने पर जोर देते थे। इसी बात से वह नाराज था। उसने अपनी लाइसेंसी राइफल से पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपने पड़ोसियों समेत कई लोगों को पिता के लापता होने और सुसाइड की झूठी कहानी भी सुनाई। इस घटना से पड़ोसी भी डरे हुए हैं।
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) सेंट्रल विक्रांत वीर के मुताबिक, आशियाना के सेक्टर L में रहने वाले 49 साल के मानवेंद्र सिंह के बेटे अक्षत ने थाने जाकर पिता के लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच शुरू हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अक्षत के बेटे से भी घटना के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने गोलमोल जवाब दिए। सख्ती से पूछताछ करने पर अक्षत टूट गया और उसने अपने पिता की हत्या करना कबूल कर लिया।
पूछताछ में अक्षत ने बताया कि 20 फरवरी को सुबह 4:30 बजे उसका अपने पिता से झगड़ा हुआ था। फिर उसने घर की तीसरी मंजिल पर उनके माथे में गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उसी रात वह चुपके से बॉडी को ग्राउंड फ्लोर पर ले आया और घसीटते हुए एक कमरे में ले गया। फिर उसने उसके हाथ-पैर काट दिए। गिरफ्तारी के डर से उसने हाथ-पैर पारा के सदरौना के जंगल में फेंक दिए। उसने बॉडी के बाकी हिस्से एक ड्रम में छिपा दिए। सोमवार को जब पुलिस जांच करने पहुंची तो ड्रम से बुरी तरह क्षत-विक्षत बॉडी बरामद हुई। पुलिस ने बाकी हिस्सों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

