Weather Alert: उत्तर भारत के 9 राज्यों में आई आफत, कब और कहां बरसेंगे तेज बादल, जानें यूपी से लेकर राजस्थान तक का हाल
उत्तर भारत में ठंड कम होने के बाद, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश सहित नौ राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद है कि बारिश से उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी।
9 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी
IMD के अनुसार, 22 से 25 जनवरी के बीच हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है। IMD के अनुसार, आज (20 जनवरी) हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश से दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा, 22 से 25 जनवरी के बीच पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 और 21 जनवरी को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज सुबह (20 जनवरी) तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि दोपहर में तेज़ धूप रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार (23 जनवरी) से राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 3-4 दिनों तक सुबह घना कोहरा रहने की उम्मीद है। फिलहाल, शीतलहर से राहत है।
उत्तर प्रदेश में तेज़ी से बदलता मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम तेज़ी से बदल रहा है। शीतलहर और कोहरा अब कम हो रहा है। बाराबंकी, कानपुर, रायबरेली और आसपास के जिलों में कम कोहरा देखा गया। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में अभी भी हल्का से मध्यम कोहरा है। दिन का तापमान अब 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने लगा है। वाराणसी में दिन में मौसम साफ और धूप वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह कोहरा था, लेकिन दिन बढ़ने के साथ वह साफ हो गया।
राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम में बदलाव देखा गया। सोमवार को तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26.4 डिग्री हो गया। बादलों के कारण रात का तापमान भी बढ़कर 11.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विज्ञानी अतुल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह शहर में कोहरा रहेगा और दिन में मौसम साफ रहेगा। बादलों और हल्की बारिश के कारण, न्यूनतम तापमान में औसतन 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
बिहार के लिए मौसम का पूर्वानुमान:
उत्तर प्रदेश से सटे बिहार में 20 जनवरी से मौसम बदल सकता है। IMD के अनुसार, पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, सीवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और अररिया में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। सुबह हवाएं 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

