Samachar Nama
×

खरगापुर में तीन करोड़ से बनेगा पशु अस्पताल, बेसहारा जानवरों का होगा इलाज, टेंडर जारी

खरगापुर में तीन करोड़ से बनेगा पशु अस्पताल, बेसहारा जानवरों का होगा इलाज, टेंडर जारी

आवारा गायों, कुत्तों और अन्य पशुओं के इलाज के लिए नगर निगम गोमती नगर के खड़गपुर में एनिमल केयर सेंटर बनाने जा रहा है। यह एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण पर तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।

शहर में आवारा पशुओं के इलाज के लिए नगर निगम के पास अलग से अस्पताल नहीं है। फिलहाल कान्हा उपवन में घायल गायों का इलाज होता है। यहां आवारा गायों को भी रखा जाता है, लेकिन कुत्तों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है।

इंदिरा नगर क्षेत्र के जरहरा इलाके में नगर निगम का पशु चिकित्सालय है, लेकिन वहां सिर्फ कुत्तों की नसबंदी होती है। घायल और चोटिल कुत्तों के इलाज की अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम अब एनिमल केयर सेंटर बनाने जा रहा है। इसका टेंडर भी हो चुका है।

सभी आवारा पशुओं को मिलेगा इलाज

नगर निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल मिश्रा ने बताया कि एनिमल केयर सेंटर में सभी आवारा पशुओं का इलाज होगा। इसमें गाय, कुत्ते आदि विशेष रूप से शामिल हैं। वर्तमान में नगर निगम के पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन शिकायतें बहुत मिलती हैं। इसके निर्माण की योजना पूर्व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के समय बनी थी, जिस पर अब काम शुरू होगा।

एनिमल केयर सेंटर बनने से होगी आसानी
नगर निगम के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि वर्तमान में एल्डिको ग्रीन कॉलोनी में एक निजी संस्था बेसहारा पशुओं के इलाज के लिए काम कर रही है, लेकिन शिकायतें अधिक मिलती हैं। ऐसे में नया एनिमल केयर सेंटर बनने से पशुओं के इलाज में आसानी होगी।

Share this story

Tags