अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब लोगों ने यह देखा तो वे रुक गये। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
हादसा भदोखर थाना क्षेत्र के सनही के पास हुआ। मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के भैदपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया है।