Samachar Nama
×

इस बार ड्रम में लाश नहीं ‘सिर’ मिला, भाइयों संग मिल पत्नी का गला काटा, चारपाई पर छोड़ा धड़… मंजर देख सहम गई पुलिस

इस बार ड्रम में लाश नहीं ‘सिर’ मिला, भाइयों संग मिल पत्नी का गला काटा, चारपाई पर छोड़ा धड़… मंजर देख सहम गई पुलिस

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक भयानक घटना सामने आई है। नगला खंगर थाना क्षेत्र के नगला नंदे गांव में एक पति ने अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि महिला के शरीर को धारदार हथियार से दो टुकड़ों में काट दिया गया और उसका सिर एक ड्रम में छिपा दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से ड्रम से महिला का सिर बरामद किया, जबकि धड़ घर के अंदर एक चारपाई पर पड़ा मिला।

दरअसल, मंगलवार सुबह जब इस भयानक घटना की खबर गांव में फैली तो पूरी घटना से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान लता देवी के रूप में हुई, जिसकी शादी करीब 25 साल पहले आशुतोष से हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह जघन्य हत्या 12 जनवरी की देर रात प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण हुई। पुलिस फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। CO अनिवेश सिंह ने बताया
इस बेरहमी से हुई हत्या से पूरा गांव सदमे में है। CO सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि सुबह नगला नंदे गांव से सूचना मिली कि लता देवी नाम की महिला की लाश संदिग्ध हालात में मिली है। मौके पर पहुंचकर थाना पुलिस और फील्ड यूनिट ने सभी सबूत इकट्ठा किए। लता देवी के मायके वालों को भी सूचना दी गई। उसके मायके वाले मौके पर पहुंचे और मृतका लता देवी की लाश देखकर रोने लगे।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। 12 जनवरी की देर रात गुस्से में आकर आशुतोष ने अपनी पत्नी लता का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से आरोपी पति आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई संजीव दीक्षित ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते आशुतोष ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसकी बहन लता की हत्या कर दी। संजीव ने बताया कि इन लोगों ने लता की बेरहमी से हत्या की थी। उसका सिर ड्रम में छिपा दिया था, जबकि धड़ बिस्तर पर पड़ा था।

Share this story

Tags