योगी सरकार ने मेधावी बालिकाओं के सपनों को दी नई उड़ान, शिक्षा समेत खेल में भी दिया जा रहा प्रोत्साहन

लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न बोर्डों की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को एक लाख रुपये का चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के नए भवन और माध्यमिक संस्कृत शिक्षा निदेशक सहित 122 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे बताते हैं कि लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा सफलता हासिल की है। इससे पता चलता है कि लड़कियां मेहनत करने में आगे हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। वित्त मंत्री ने कहा- यूपी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जिस दिन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली है। हर क्षेत्र में मेधा का सम्मान हुआ है। शिक्षा में मेधावी छात्रों के साथ समान व्यवहार का मतलब बेहतर भविष्य है। विभिन्न योजनाओं के जरिए छात्रों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश यूपी की योजनाओं को रोल मॉडल मान रहा है। सरकार ने संस्कृत को भी महत्व दिया है। अब इसका अपना नया भवन होगा। यह भवन 42.42 करोड़ से बनेगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का नया भवन भी बनेगा। आज सभी बोर्ड के 166 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को एक-एक लाख का नकद पुरस्कार और टैबलेट दिया जाएगा। जिला स्तर पर भी सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को टैबलेट और 21 हजार की धनराशि दी जा रही है। खेल विजेताओं को भी सम्मानित किया जा रहा है।
जीवन में कभी भी बुरे विचारों को कुचलना नहीं चाहिए। किसी भी स्तर पर गलत विचार न रखें। उन्होंने एक विद्यार्थी का उदाहरण देते हुए कहा कि मन में कभी भी बुरे विचार न पनपने दें। उन्होंने कहा कि यूपी बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था लेकिन आज हर क्षेत्र में सुधार हो रहा है।