Samachar Nama
×

खत्म हुआ मानसून का इंतजार...अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट

खत्म हुआ मानसून का इंतजार...अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट

दो दिन से हो रही बारिश से सुहाना हुआ मौसम गुरुवार सुबह से ही सुहाना हो गया था। गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक रुक-रुक कर होती रही। दोपहर से शाम तक बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। इससे लोग उमस से परेशान रहे। शाम पांच बजे हल्की बारिश शुरू हुई। शाम सात बजे के बाद बारिश और तेज हो गई, जो रात में भी जारी रही। इसके चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान बुधवार की अपेक्षा कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान दक्षिण से मानसून भी दस्तक दे सकता है। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 22 जून तक भारी बारिश का अनुमान है।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 34.5
न्यूनतम तापमान- 25.8
सूर्योदय- 5:37
सूर्यास्त- 7:02
AQI- 41

Share this story

Tags