Samachar Nama
×

जूता चुराई रस्म ने कराई लड़ाई! साली ने कहा ‘भिखारी’ तो भड़क उठा दूल्हा, हो गया बवाल

देहरादून के चकराता से गढ़मलपुर जा रही एक बारात में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जूते चोरी को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता और उसके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की।

देहरादून के चकरौता निवासी निसार अहमद पुत्र मो. साबिर की शादी बिजनौर जिले के गढ़मलपुर गांव निवासी खुर्शीद की बेटी से तय हुई थी। देहरादून से बारात आने के बाद शनिवार को शादी संपन्न हुई। शादी की रस्में चल रही थीं। बताया गया कि जूता चुराई की रस्म के दौरान लड़की पक्ष ने 50 हजार रुपए की मांग की थी। लड़के पक्ष ने इतनी रकम देने से इनकार कर दिया। लड़के पक्ष ने पांच हजार रुपए देने पर सहमति जताई। पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।

आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके पिता और अन्य परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की। इसके चलते विदाई समारोह स्थगित कर दिया गया और मामला थाने पहुंच गया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर जूते चोरी के आरोप में अपशब्दों का प्रयोग करने तथा उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया। उधर, दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि वर पक्ष दहेज के लिए दबाव बना रहा है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसने दो लाख रुपये का चेक भी काट दिया था। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।

Share this story

Tags