
खलील ने खुद को सुरेश बताकर मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली महिला से दोस्ती की। इसके बाद आरोपी उसे किराए के मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का वादा कर उसे शांत कर दिया। इसके बाद आरोपी गायब हो गया और फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता ने दूसरे नंबर से कॉल की तो आरोपी ने अपना नाम खलील बताया। इसके बाद महिला को उसके बारे में सही जानकारी मिली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसकी मदद करने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज केस में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। करीब छह महीने पहले एक महिला उसे शुगर की दवा दिलाने के लिए उत्तराखंड के बाजपुर ले गई थी। बाजपुर में अनीता नाम की महिला मिली। अनीता उसे अपने फार्म हाउस पर ले गई। इसके बाद अनीता पीड़िता से फोन पर बात करने लगी। करीब चार महीने पहले अनीता ने कॉल कर कहा कि वह उसके लिए घी लेकर एक लड़का भेज रही है।
एक दिन महिला के मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि अनीता ने उसे बाजपुर से भेजा है और वह रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। इसके बाद महिला आरोपी से मिलने चली गई। आरोपी ने अपना नाम सुरेश बताया और कहा कि उसकी पत्नी का भी निधन हो चुका है। आरोपी ने माथे पर तिलक लगाया था और हाथ में पवित्र धागा बांधा था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह यहां बार-बार नहीं आ पाता। उसे किराए पर कमरा दिलवा दो। इसके बाद पीड़िता ने सिविल लाइंस क्षेत्र में ही आरोपी को दो हजार रुपये में किराए पर कमरा दिलवा दिया। यहां आरोपी ने पीड़िता को बार-बार फोन कर दुष्कर्म किया। एक दिन आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। दो दिन बाद शादी कर लेंगे। इसके बाद आरोपी कहीं चला गया और उसने फोन उठाना बंद कर दिया। फिर महिला ने दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से कॉल की तो आरोपी ने फोन उठाया और अपना नाम खलील बताया। आरोपी और साथी के खिलाफ केस इसके बाद पीड़िता को शक हुआ कि आरोपी ने अपना धर्म छिपाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत अनीता से की तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा।सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी खलील उर्फ सुरेश और अनीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।