Samachar Nama
×

काशी में आज शादी के बंधन में बंधेंगे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप, वीडियो में देंखे ताज गंगेज होटल में होगा भव्य समारोह

v

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Akash Deep आज वाराणसी में अपनी मंगेतर अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी का भव्य समारोह शहर के प्रतिष्ठित ताज गंगेज होटल में आयोजित किया गया है। शादी को लेकर होटल और आयोजन स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है।

शिव मंदिर थीम पर सजा मंडप

शादी के मंडप को शिव मंदिर की थीम पर तैयार किया गया है। आयोजन को पारंपरिक और भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष सजावट की गई है। आकाश दीप और अक्षिता राज दोनों ही बिहार के रोहतास जिले के सासाराम के रहने वाले हैं।

चार दिन पहले बने थे DSP

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने चार दिन पहले ही आकाश दीप को डीएसपी पद पर नियुक्त किया था। इसके बाद उनकी शादी को लेकर परिवार और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

350 मेहमान होंगे शामिल

शादी समारोह में करीब 350 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सभी आमंत्रित मेहमानों को QR कोड भेजे गए हैं। होटल में प्रवेश के लिए मेहमानों को QR कोड स्कैन कराना होगा।

बनारसी से लेकर इंटरनेशनल व्यंजनों का इंतजाम

मेहमानों के लिए खास भोज की व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार, एक थाली की अनुमानित कीमत करीब 4500 रुपये है। मेन्यू में पारंपरिक बनारसी व्यंजनों के साथ कई इंटरनेशनल डिशेज भी शामिल की गई हैं, ताकि मेहमानों को विविध स्वाद का अनुभव मिल सके।

दिल्ली से बुलाए गए मेकअप आर्टिस्ट

दूल्हा-दुल्हन की विशेष तैयारियों के लिए दिल्ली से प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट की टीम बुलाई गई है। वहीं, शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए होटल में विशेष सजावट और आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। बुधवार तड़के आकाश दीप और उनकी मंगेतर परिवार के साथ वाराणसी पहुंच गए थे। क्रिकेट जगत और खेल प्रेमियों की नजरें अब इस खास समारोह पर टिकी हुई हैं।

Share this story

Tags