Samachar Nama
×

सपा को गुंडई पसंद है...Akhilesh Yadav का जेपीएनआईसी गेट फांदने पर बोले Brajesh Pathak

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गेट फांदकर जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने को लेकर सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने निशाना साधा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं थी वो क्या करने गए थे। वहीं, सरकार के दूसरे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा को अराजकता और गुंडई पसंद है, आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आचरण से ....
www.samacharnama.com

उत्तर प्रदेश न्यूज डेस्क !!! सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गेट फांदकर जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने को लेकर सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने निशाना साधा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं थी वो क्या करने गए थे। वहीं, सरकार के दूसरे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा को अराजकता और गुंडई पसंद है, आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आचरण से सिद्ध हो गया है।दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जेपीएनआईसी गए थे। उन्हें अंदर जाने से रोकने के लिए गेट बंद कर ताला लगा दिया गया था, जिस पर अखिलेश यादव अपने समर्थकों सहित गेट फांदकर अंदर कूद गए और माल्यार्पण किया।

इस मामले को लेकर भाजपा सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री उन पर हमलवार हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को लोकनायक जयप्रकाश की जयंती मनाने का नैतिक अधिकार नहीं है। वो उसी कांग्रेस की गोद में बैठे हैं, जिसने देश में आपातकाल थोपकर लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया। जब उन्हें जेपीएनआईसी के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी तो वो वहां क्या करने गए थे। वो सिर्फ कवरेज पाने के लिए नौटंकी कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इसी तरह इस बार भी कांग्रेस को उखाड़कर फेंक देगी। इस तरह की हरकतों से कुछ नहीं होने वाला है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमेशा कानून तोड़कर अराजकता फैलाना समाजवादी पार्टी का पुराना काम रहा है। अगर इतना अच्छा कूदना सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जानते हैं तो उनको एशियन गेम्स में जाकर भारत के लिए कुछ और मेडल लाने के लिए काम करना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस ढंग से दीवार फांदकर वहां जाकर माल्यार्पण किया है, उस बिल्डिंग को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सील करके रखा है। ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के मुखिया पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव को कानून से कोई मतलब नहीं है। अखिलेश यादव कानून के आसपास भी गुजरना नहीं चाहते हैं। सपा मुखिया पर करारा प्रहार करते हुए यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमेशा कानून तोड़कर अराजकता फैलाना समाजवादी पार्टी का पुराना काम रहा है। इसके साथ ही ब्रजेश पाठक ने कहा कि अगर इतना अच्छा कूदना सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जानते हैं तो उनको एशियन गेम्स में जाकर भारत के लिए कुछ और मेडल लाने के लिए काम करना चाहिए।

बुधवार को समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव का लखनऊ के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में बनी जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम तय हुआ था, लेकिन उससे पहले मंगलवार देर शाम को ही जेपीएनआईसी के मेन गेट पर ताला लगा दिया गया था। इस कार्यक्रम को लेकर एलडीए ने सपा को अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार सुबह जेपीएनआईसी पहुंचे और गेट फांदकर अंदर घुसने के बाद मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसको लेकर अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर जमकर भी बोला। अब इसको लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा मुखिया पर जुबानी हमला बोल दिया है।

Share this story