Samachar Nama
×

 यमुना में नहाने गईं छह लड़कियां डूबीं, चार की मौत, दो की हालत गंभीर, गांव में पसरा मातम

 यमुना में नहाने गईं छह लड़कियां डूबीं, चार की मौत, दो की हालत गंभीर, गांव में पसरा मातम

यमुना में डूबने से छह बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों में तीन सगी बहनें भी शामिल हैं। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों की चीत्कार से पूरा गांव गूंज उठा। परिजन रोते-बिलखते यमुना तट पर पहुंचे। इसके बाद पूरे दिन घर पर दहाड़ मारकर रोते रहे। नगला नत्थू निवासी सुरेश जाटव आवास विकास सेक्टर चार में पहाड़ी पर काम करते हैं। परिवार में पत्नी कांता देवी के अलावा पांच बेटियां मुस्कान, दिव्या, संध्या, सलोनी और खुशी थीं। मंगलवार को उनकी तीनों बेटियों मुस्कान, दिव्या और संध्या की यमुना में डूबने से मौत हो गई। सुरेश जाटव का भाई दिनेश भी पहाड़ी पर काम करता है। उसकी बेटी नैना की भी यमुना में डूबने से मौत हो गई। इसके अलावा दो रिश्तेदारों की बेटियों शिवानी और सोनम की भी मौत हो गई। हादसे के वक्त सुरेश और उसका भाई दिनेश काम पर गए थे। जबकि सुरेश की पत्नी कांता देवी सत्संग में शामिल होने इटावा गई थीं। हादसे की खबर मिलते ही सभी रोते-बिलखते घर पहुंचे। हादसे में छह बेटियों की मौत से गांव में मातम छा गया। परिजनों की चीख-पुकार और बच्चियों के शव देख ग्रामीणों की आंखों में आंसू आ गए। मुस्कान की मां कांता देवी, दादी मीना, चाचा दिनेश, चाची दीपू, बाबी, वर्षा समेत अन्य परिजन रोते-रोते बेहोश हो गए। मृतकों के घर और आसपास के घरों में चूल्हे नहीं जले। देर रात तक गांव में परिजनों की चीख-पुकार गूंजती रही। तीन युवकों ने दिखाई हिम्मत

Share this story

Tags