
भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास रचते हुए 41 साल बाद अपनी मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में वापसी की है। लखनऊ के शुभांशु शुक्ला ने बुधवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की ओर उड़ान भरकर इस ऐतिहासिक कदम को संभव बनाया। शुभांशु शुक्ला अमेरिका की प्राइवेट कंपनी एक्सिओम मिशन के तहत अंतरिक्ष गए हैं।
इस मिशन में भारत के अलावा हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि पिछले चार दशकों में भारतीय नागरिकों की अंतरिक्ष उड़ान का यह पहला मामला है।
शुभांशु शुक्ला की इस उड़ान ने न केवल भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारतीयों की बढ़ती भागीदारी को प्रदर्शित किया है। इस मिशन के जरिए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को और मजबूती मिलेगी और यह आने वाले वर्षों में अन्य अंतरिक्ष मिशनों की ओर एक कदम आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा।