Samachar Nama
×

Shamli में पति से झगड़कर घर से निकली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद धरे गये दरिंदगी के चार आरोपी

Shamli में पति से झगड़कर घर से निकली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद धरे गये दरिंदगी के चार आरोपी

झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित बजरी डस्ट मिक्सर प्लांट में मजदूरों के लिए बने कमरे में पश्चिम बंगाल की एक महिला के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने खलील और विपिन समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाद में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दुष्कर्म के चार आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की निवासी महिला ने गुरुवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार देर रात मेरठ-करनाल हाईवे पर मजदूरों के लिए बने कमरे में पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शादी आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। महिला का पति बाहर रहता है। उसका पति से झगड़ा हो गया और वह घर छोड़कर चली गई। इसके बाद वह उत्तराखंड के हरिद्वार में रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर झिंझाना ले गया और वहां अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, तीन के पैर में गोली लगी

झिंझाना में ऊन रोड पर मेरठ-करनाल हाईवे के पास महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपियों के साथ गुरुवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि झिंझाना पुलिस को सूचना मिली थी कि झिंझाना में ऊन रोड पर दो बाइकों पर पांच बदमाश जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बाइकों को रोकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। बदमाश खलील निवासी हापुड़ और विपिन गंगोह निवासी खरखौदा इसराइल पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि झिंझाना के रजाक नगर निवासी रविन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत करने की बात भी कही।

Share this story

Tags