
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा है। हर भारतीय बदला लेना चाहता है। कई जगहों पर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार ने भी सख्त कदम उठाए हैं। पाकिस्तान से वीजा लेकर आए नागरिकों को एक सप्ताह के भीतर देश छोड़ने को कहा गया है। ऐसे में नोएडा के रबूपुरा में रहने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की खूब चर्चा हो रही है। रबूपुरा के स्थानीय लोगों ने सीमा हैदर को लेकर पुलिस और प्रशासन से एक बड़ी मांग की है, जो उनके लिए चिंता का विषय हो सकता है।
दरअसल, पहलगाम हमले के बाद टीवी9 भारतवर्ष की टीम रबूपुरा गांव पहुंची थी. वहां के स्थानीय लोगों और सीमा सचिन हैदर से बात करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने पहलगाम हमले पर अपना पक्ष रखा, लेकिन सीमा सचिन हैदर के घर का दरवाजा नहीं खोला गया। भारत के हर खुशी के पल में शामिल होने वाली और सोशल मीडिया पर अपना और सचिन का वीडियो अपलोड करने वाली सीमा हैदर पहलगाम हमले पर अभी तक चुप क्यों हैं?
अब भारत में नहीं रह पाएंगी सीमा हैदर!
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अब कोई भी पाकिस्तानी भारत में नहीं रह सकता, इसलिए सीमा हैदर भी वहां नहीं रह पाएंगी। सीमा बिना वीज़ा के भारत आई थी। अब जब सभी पाकिस्तानी, वैध और अवैध, वापस जा रहे हैं, तो सरकार को सीमा हैदर को भी वापस भेज देना चाहिए। सीमा एक दुश्मन देश की नागरिक है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि चाहे 26 जनवरी हो, 15 अगस्त हो या फिर भारत-पाकिस्तान मैच, सीमा हैदर हमेशा भारत के साथ खड़े होने की बात करती थीं। वह सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करती थीं, लेकिन पहलगाम हमले के बाद उन्होंने अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई वीडियो अपलोड नहीं किया है। क्या कारण है कि सीमा हैदर ने अभी तक इस हमले की निंदा नहीं की है?
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने क्या कहा?
इस बीच, सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले के बारे में जानने के बाद सीमा बहुत परेशान और दुखी हैं, जबकि वह खुद अस्पताल में हैं। हम सभी इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पाकिस्तान से सनातन धर्म अपनाने के बाद नेपाल पहुंची थी। उन्होंने नेपाल में सचिन मीना से शादी की और भारत आकर दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। शादी के बाद पिछले महीने उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।