Samachar Nama
×

अब्बास अंसारी की सदस्यता जाने पर अखिलेश यादव बोले- सिर्फ समाजवादियों की ही सदस्यता रद्द की जा रही

अब्बास अंसारी की सदस्यता जाने पर अखिलेश यादव बोले- सिर्फ समाजवादियों की ही सदस्यता रद्द की जा रही

अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर उनकी सदस्यता रद्द की है। सरकार में बैठे लोग हमारे खिलाफ तरह-तरह की बातें करते रहते हैं। उनकी सदस्यता नहीं जा रही है। सिर्फ समाजवादी नेताओं की सदस्यता रद्द की जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जाति के आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। इसी वजह से कुछ जजों की नियुक्ति की जा रही है। अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। आपको बता दें कि भड़काऊ भाषण मामले में सजा के ऐलान के बाद यूपी के सुभास से सपा विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता खत्म हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनकी सीट खाली घोषित कर दी है। इसके लिए रविवार को छुट्टी वाले दिन सचिवालय खोला गया। इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेज दी गई। अब सबकी निगाहें इस विधानसभा सीट के उपचुनाव पर टिकी हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार हैं। इन चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इन चुनावों को जीतने के लिए अशांति फैला सकते हैं। ऐसे में इन लोगों पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यूपी में पुलिस-प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। 2027 में जब सपा की सरकार आएगी तो जातिगत जनगणना सही तरीके से कराई जाएगी। भाजपा ने मंडी को बर्बाद कर दिया है। गेहूं, धान, मूंगफली आदि फसलों की खरीद नहीं हो रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। बिजली व्यवस्था भी खराब है।

Share this story

Tags