Saharanpur Masjid Demolition: कड़ी सुरक्षा के बीच मस्जिद का ध्वस्तीकरण, मलबे में तब्दील हुआ पूरा ढांचा
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को शनिवार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई दिनभर जारी रही। प्रशासन की निगरानी में चले अभियान के दौरान मस्जिद के पूरे ढांचे को गिरा दिया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद मौके पर मस्जिद की जगह मलबा नजर आया।मस्जिद के स रकारी जमीन पर बने होने की शिकायत के बाद यह मामला लंबे समय से प्रशासन और अदालत के स्तर पर चल रहा था। शिकायत के बाद जां की गई और इसके बाद मामला कानूनी प्रक्रिया में पहुंचा। करीब 570 दिनों तक चली शिकायत, जांच और अदालती कार्रवाई के बाद कोर्ट के आदेश के आधार पर शनिवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।
कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ अभियान
मस्जिद के ध्वस्तीकरण को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। अधिकारियों ने पूरे इलाके की निगरानी की और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी।ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने के बाद मशीनों की मदद से मस्जिद के ढांचे को धीरे-धीरे हटाया गया। दिनभर चले अभियान में देखते ही देखते पूरा भवन मलबे में तब्दील हो गया।
570 दिनों से चल रहा था मामला
मस्जिद को लेकर शिकायत की गई थी कि इसका निर्माण सरकारी जमीन पर हुआ है। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच की। इसके बाद मामला अदालत तक पहुंचा और लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया चलती रही।अदालत के आदेश के बाद प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में की गई है।
कार्रवाई के बाद सियासी माहौल गर्म
सहारनपुर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सौहार्द और सभी धर्मों के सम्मान की बात कही है।अखिलेश यादव ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना बताती है कि पूरा विश्व एक परिवार है। उन्होंने कहा कि सच्चे सनातनी सौहार्द पसंद करते हैं और समाज में सौहार्द बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।फिलहाल सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

