Samachar Nama
×

आसमान से राहत की बारिश... नाै डिग्री सेल्सियस गिरा पारा, माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आसमान से राहत की बारिश... नाै डिग्री सेल्सियस गिरा पारा, माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुरादाबाद में तेज बारिश का दौर जारी है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। इससे पहले रविवार को तेज बारिश हुई थी। दिनभर 22.2 मिमी बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। वहीं, 24 घंटे में अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही काले बादल छाए रहे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बारिश शुरू हुई। दोपहर करीब दो बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। रात 11 बजे फिर तेज बारिश शुरू हो गई। उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग के डाटा कलेक्शन सेंटर के अधिकारियों के मुताबिक, इस मानसून की सबसे अधिक बारिश रविवार को हुई। इससे अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। रविवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आर्द्रता 78 फीसदी रही, जो बारिश के कारण शाम को 90 फीसदी हो गई। हवा की गति पूर्व से पश्चिम की ओर पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मानसून के पहले चरण में अच्छी बारिश हो रही है। अगले दो दिन तक मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में तेज और हल्की बारिश की संभावना है। तापमान अभी सामान्य से कम ही रहेगा।

Share this story

Tags