रिश्ते हुए शर्मसार! पति ने कर्ज चुकाने के लिए पत्नी को जबरन देहव्यापार में धकेला, शौहर की 'कातिल' बीवी के खुलासे सुन हिल जाएगा दिमाग

प्रेम संबंधों के चलते पतियों की हत्या की घटनाएं अब नई नहीं रह गई हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि वह उसे बार-बार वेश्यावृत्ति में धकेल रहा था। यह सिलसिला कई सालों से चल रहा था। आखिरकार नारकीय जीवन से तंग आकर उसने अपने पति की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के चमन मार्केट का है। यहां शाहीन नाम की महिला अपने पति सलमान और चार साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहती थी। 20 जून की सुबह वह सलमान को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शाहीन ने दावा किया कि सलमान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सलमान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
'हत्यारी' पत्नी का खौफनाक कबूलनामा
इसके साथ ही पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला मानकर कार्यवाही शुरू कर दी। लेकिन अगले दिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस के होश उड़ गए। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सलमान की मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी। इसके बाद शक की सुई उसकी पत्नी शाहीन पर गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। तीन दिन तक उससे कड़ी पूछताछ की गई। आखिरकार वह टूट गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। लेकिन हत्या की वजह दिल दहला देने वाली थी। विज्ञापन
उसका पति उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलता था
पुलिस पूछताछ में शाहीन ने बताया कि छह साल पहले उसकी शादी सलमान से हुई थी। शुरुआत में तो सब ठीक था, लेकिन बेटे के जन्म के बाद सब बदल गया। उसका पति उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलता था। वह उसे दिल्ली, इंफाल और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ले जाकर दूसरे मर्दों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इसके बदले वह ग्राहकों से पैसे लेता था। इतना ही नहीं धोखे से अश्लील वीडियो भी बनाता था। वह उन वीडियो को बेचकर खूब कमाई करता था।
कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां देकर मार डाला
शाहीन ने कई बार विरोध किया, लेकिन सलमान की जबरदस्ती और धमकियों ने उसे तोड़ दिया। 19 जून की रात को शाहीन ने कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर सलमान को बेहोश कर दिया। जब वह बेहोश हो गया तो उसने अपनी चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। अगले दिन 20 जून की सुबह वह अपने मोहल्ले के दो युवकों के साथ सलमान को अस्पताल लेकर गई। कहानी यह है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस को भी शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लगा।
पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को बदल दिया। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने शाहीन से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद सारी सच्चाई सामने आ गई। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल की दोबारा जांच की गई और कई अहम सबूत जुटाए गए। पुलिस ने शाहीन को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गहन जांच जारी है। वहीं चार साल का मासूम बेटा अपने माता-पिता से अलग हो गया है। इस घटना में कोई मरा, कोई मरा, लेकिन बच्चा अनाथ हो गया।