Samachar Nama
×

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीडियो में देंखे जेल में बंद 8 आरोपियों के घर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, संपत्ति और बैंक खातों की जांच

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीडियो में देंखे जेल में बंद 8 आरोपियों के घर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, संपत्ति और बैंक खातों की जांच

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच एजेंसियों ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने जेल में बंद आठ आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर संपत्ति, बैंक खातों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच की।जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस की 8 अलग-अलग टीमों ने एक साथ सभी आरोपियों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और दस्तावेजों की जांच की।

तीन आरोपियों के घर मिले बंद

छापेमारी के दौरान रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, मनीष यादव और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के घरों पर ताला लगा मिला। टिन्नू के घर पर कुछ देर बाद उसकी मां पहुंचीं और ताला खोलने के बाद पुलिस ने घर के अंदर तलाशी ली।इसके बाद पुलिस टिन्नू के भतीजे और आरोपी मनीष यादव के घर पहुंची, लेकिन वहां भी ताला लगा मिला। वहीं, आरोपी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव के घर पर भी कोई मौजूद नहीं था और मकान बंद मिला।

संपत्तियों और बैंक खातों की जांच

पुलिस ने आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर पर भी छापेमारी की। जांच के दौरान आरोपियों द्वारा खरीदी गई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों का विवरण और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले गए। साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए।

राजस्व अधिकारियों की भी ली गई मदद

इस कार्रवाई में पुलिस के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों, विशेष रूप से लेखपालों, को भी शामिल किया गया। अधिकारियों ने आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के पैसों का इस्तेमाल कहीं संपत्तियां खरीदने या अन्य निवेश में तो नहीं किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आर्थिक लेनदेन से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है।

Share this story

Tags