Samachar Nama
×

Moradabad ज‍िला कारागार में आपस में भिड़े बंदी, एक घायल, अस्‍पताल में कराया भर्ती

उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क !!! बुधवार देर रात जिला कारागार में सोने की जगह को लेकर बैरक में बंदियों के बीच विवाद हो गया। 2 बंदियों ने हत्या व लूट के आरोपित बंदी संतोष पर धारदार किसी चीज से हमला कर दिया। इस घटना के बाद बैरक में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक और जेलर मौके पर पहुंच गए। घायल बंदी को बैरक से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरो‌पित बंदियों को दूसरी बैरकों में शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई। मूलरूप से  हमले में घायल बंदी संतोष बदायूं जनपद के निवासी हैं। बंदी संतोष को चन्‍दौसी पुलिस ने जेल भेजा था। उस पर चन्‍दौसी निवासी व्यापारी रामौतार की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। मौजूदा समय मे संतोष बैरक नंबर चार में था।

बैरक में कटघर थाना क्षेत्र के करूला निवासी शाहनावाज और सम्‍भल निवासी सलीम  भी बंद हैं। बैरक में शाहनवाज और सलीम के साथ बंदी संतोष का सोने की जगह न मिलने पर  विवाद हो गया था। देर रात संतोष बैरक में सो रहा था। इसी दौरान शाहनवाज व सलीम ने मिलकर सोते समय संतोष पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने बताया कि बंदियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। एक बंदी को हल्की चोट लगी है। मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। 

मुरादबाद न्यूज़ डेस्क !!!

Share this story