Samachar Nama
×

दिल्ली के ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी, तीन रूट होंगे सिग्नल-फ्री; एक्सप्रेसवे से मिलेगी बड़ी सुविधा

दिल्ली के ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी, तीन रूट होंगे सिग्नल-फ्री; एक्सप्रेसवे से मिलेगी बड़ी सुविधा

दिल्ली में रोजाना घंटों ट्रैफिक जाम से परेशान लाखों वाहन चालकों के लिए केंद्र सरकार ने राहत की दिशा में बड़ा रोडमैप तैयार किया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राजधानी के तीन सबसे व्यस्त रूटों को सिग्नल-फ्री कॉरिडोर में बदलने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस कदम का उद्देश्य ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ाना और जाम की समस्या को कम करना है।

इसके साथ ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जैसी बड़ी परियोजनाओं के जरिए शहर के भीतर और आसपास के यातायात दबाव को कम करने की रणनीति पर भी काम चल रहा है।

इन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद राजधानी में आवागमन अधिक तेज और सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि प्रदूषण और ईंधन खपत में भी कमी आएगी।

फिलहाल योजना के अलग-अलग चरणों पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में दिल्ली के ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share this story

Tags