वाराणसी में बाढ़ के हालात पर पीएम मोदी ने लिया अपडेट, मेयर और डीएम से फोन पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति को लेकर स्थानीय प्रशासन से जानकारी ली है। पीएम मोदी ने वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी और जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर शहर में बाढ़ के मौजूदा हालात का जायजा लिया।
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने राहत शिविरों, प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जा रही मदद और प्रशासन की ओर से की गई अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए।

