Samachar Nama
×

फांसी की सूचना पर पुलिस देवदूत बनकर 5 मिनट में पहुंची, PRV वाले पुलिसकर्मियों ने CPR देकर बचाई जान
 

फांसी की सूचना पर पुलिस देवदूत बनकर 5 मिनट में पहुंची, PRV वाले पुलिसकर्मियों ने CPR देकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश की नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से एक युवक की जान बच गई। नोएडा पुलिस ने महज 5 मिनट में पहुंचकर फंदे से लटक रहे युवक की जान बचा ली। दरअसल, थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में शराब के नशे में धुत युवक ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। पुलिस जब देवदूत बनकर पहुंची तो वह फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गई। यहां 2 घंटे बाद डॉक्टरों ने युवक का उपचार कर उसे छुट्टी दे दी। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत अब सामान्य है। सोसाइटी के सभी लोग पीआरवी के इस कार्य की तारीफ कर रहे हैं। घटना बुधवार देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है।

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में एक महिला अपने पति के साथ रहती है युवक के आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिलते ही डायल-112 पर तैनात पीआरवी वाहन महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पीआरवी वाहन पर तैनात कांस्टेबल सतेंद्र यादव और चालक प्रमोद कुमार ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। युवक पंखे से फंदा लगाकर लटक रहा था। बिना समय गंवाए दोनों पुलिसकर्मियों ने फंदा लगाकर लटक रहे युवक को नीचे उतारा और सीपीआर देना शुरू किया। सीपीआर देने के बाद युवक की सांस चलने लगी और उसकी जान बच गई। इसके बाद एंबुलेंस से युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर युवक को समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी। इलाज के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई है। घटना के वक्त युवक की पत्नी भी घर पर मौजूद थी। कॉल पर तुरंत रिस्पांस और कार्रवाई के लिए सोसायटी के लोग पीआरवी टीम की तारीफ कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर युवक की जान बचाते हुए अदम्य साहस दिखाने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक ने पीआरवी वाहन पर तैनात इन दोनों कर्मचारियों को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की। पुलिसकर्मी की सूझबूझ से ही युवक की जान बच सकी। अगर पुलिस पहुंचने में देर करती या अस्पताल पहुंचने में देरी करती तो एक परिवार उजड़ जाता। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार रात करीब तीन बजे पीआरवी 6350 को सूचना मिली। सूचना मिली कि महागुन मॉडर्न सोसाइटी सेक्टर-78 नोएडा में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची तो पाया कि शशि गुप्ता नाम की महिला, जिसके पति जितेंद्र गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी महागुन मॉडर्न सोसाइटी सेक्टर-78 नोएडा उम्र 43 वर्ष ने फांसी लगा ली थी। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया और एंबुलेंस बुलाकर प्राथमिक उपचार के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय सेक्टर-39 नोएडा ले जाया गया। बाद में उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। फांसी लगाने का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

Share this story

Tags