Samachar Nama
×

अब भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कल से झमाझम बारिश के आसार, जानिए अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम

अब भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कल से झमाझम बारिश के आसार, जानिए अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम

राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर को छू गया। शुक्रवार को यह 2.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट के साथ 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही नहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी से लोग दोगुना परेशान हैं। यहां रात का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मध्य यूपी से लेकर पूर्वांचल तक के जिलों में गर्मी का कहर थमने लगा है। शनिवार से पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में बादल छाने के बीच छिटपुट बारिश शुरू हो जाएगी, जो रविवार को जोर पकड़ेगी। अगले सप्ताह यानी सोमवार से इसका असर पश्चिमी जिलों पर भी पड़ेगा और पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। लखनऊ का मौसम वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार को मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे इन इलाकों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है। शनिवार को प्रदेश के 22 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर धूप और बारिश देखने को मिलेगी। सोमवार से पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिमी जिलों में बुधवार से लगातार चार दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं, शनिवार को लू चलने को लेकर 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश के दौरान प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन और रात के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। आगरा में सबसे ज्यादा तापमान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, झांसी में 44.9, बांदा में 44.6 और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, बहराइच समेत अन्य जिलों में भी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया।

Share this story

Tags