Samachar Nama
×

noida UP Assembly Election 2022 में जाटों के साथ भाजपा का गुर्जरों पर ध्यान, CM योगी ने लिया एक बड़ा फैसला

noida UP Assembly Election 2022 में जाटों के साथ भाजपा का गुर्जरों पर ध्यान, CM योगी ने लिया एक बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क !!! पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी भी मामले में भाजपा स्वयं को कमजोर होते नहीं देखना चाहती। भाजपा को मजबूत करने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर और जाट समुदाय को साधने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। बताया जा रहा है कि, जाट समुदाय की नाराजगी कितनी दूर होगी और गुर्जर समुदाय का कितना समर्थन मिलेगा,  आने वाला समय ही बताएगा,  वर्तमान में भाजपा कोई कोर कसर छोड़ती दिखाई नहीं दे रही है।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा गुर्जरों समुदाय को साधने की तैयारी में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार को जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि का शिलान्यास कर जाट समुदाय को साधने का कार्य किया, गुर्जरों को साधने के लिए 22 सितंबर को दादरी के मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री 21 सितंबर की शाम को जिले में पहुंचकर गौतमबुद्ध विवि में रात्रि प्रवास करेंगे। बता दें कि,  22 सितंबर की सुबह दस बजे कालेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

 कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धौलाना रवाना होंगे।पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जाट और गुर्जर बाहुल क्षेत्र माना जाता है। खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि,किसान आंदोलन की वजह से जाट समुदाय में भाजपा के प्रति नाराजगी देखने को मिली है। अब उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से विवि का शिलान्यास किया गया है। इसे निश्चित रूप में जाट कार्ड के रूप में देखकर चुनाव से जोड़ा जा रहा है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुर्जरों की राजधानी कहे जाने वाली दादरी में आएंगे। यहां वह मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में गुर्जर सम्राट की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

Share this story