Samachar Nama
×

noida  बिसरख व दादरी में भी बारिश की भेंट चढ़ी खेल प्रतियोगिता
 

GANGANAGAR
उत्तर प्रदेश न्यूज़ डेस्क  !!!जेवर के बाद बिसरख व दादरी विकास खंड में भी जिला प्रशासन ने खेल प्रतियोगिता स्थगित कर दी है। दोनों विकास खंडों के खेल मैदानों में बारिश से हुए जलभराव के चलते जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। बता दें कि बारिश की वजह से प्रशासन ने सोमवार को आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता को रद कर दिया था। जेवर में 13 व बिसरख में 15 और दादरी में 17 को खेल प्रतियोगिताएं होनी थीं। सोमवार को हुई झमाझम बारिश से बिसरख व दादरी विकास खंड के मैदान भी पानी से लबालब हो गए। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बिसरख एकता सिंह ने बताया कि बारिश से दोनों विकास खंडों में खेल प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं। मैदान से पानी सूखने के बाद खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। बता दें कि ग्रामीण अंचलों से प्रतिभाओं को तलाशने की जिम्मेदारी युवा कल्याण विभाग की होती है। हर साल युवा कल्याण विभाग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराता है। ग्रामीण खेल प्रतियोगियों को विभाग की जिम्मेदारी खेल उपकरण मुहैया कराने की भी होती है। विकास खंड स्तर पर खेल आयोजनों के बाद विजयी प्रतिभागियों को जिलास्तर पर खेलने का मौका दिया जाता है।

Share this story

Tags