बकरीद पर दोपहर तक शहर में वाहनों की नो एंट्री, सात जून को पूरी तरह रहेगा रूट डायवर्जन

मुरादाबाद में 7 जून को बकरीद पर शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। शनिवार दोपहर 12 बजे तक वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बकरीद की नमाज के दौरान कोई भी वाहन ईदगाह की ओर नहीं जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। शनिवार सुबह 7.30 बजे ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों में सुबह 8 से 10 बजे के बीच बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। 7 जून को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक हनुमान मूर्ति तिराहा से शहर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान हनुमान मूर्ति तिराहा से सिर्फ पैदल यात्री ही शहर की ओर जाएंगे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी। यह व्यवस्था भी रहेगी
इम्पीरियल तिराहा से सम्भल चौराहा की ओर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इम्पीरियल तिराहा से सम्भल चौराहा की ओर केवल पैदल यात्री ही जा सकेंगे।
कोहिनूर तिराहा से दस सराय चौकी, डबल फाटक की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगा। कोहिनूर तिराहा से दस सराय चौकी, डबल फाटक की ओर केवल पैदल यात्री ही जा सकेंगे।
इंदिरा चौक से गलशहीद चौराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगा। केवल पैदल यात्री ही जा सकेंगे।
मंडी चौक, सम्भली गेट से गलशहीद थाने की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगा। केवल पैदल यात्रियों को ही जाने की अनुमति होगी।
कांठ व दिल्ली रोड से रेलवे स्टेशन, इंपीरियल तिराहा की ओर जाने वाले चार पहिया, तीन पहिया व अन्य भारी वाहनों को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक फव्वारा तिराहा तक ही जाने दिया जाएगा। दो पहिया वाहनों को फव्वारा तिराहा से रेलवे स्टेशन व इंपीरियल तिराहा तक जाने दिया जाएगा। बिजनौर, कांठ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज बसों को सुबह छह बजे तक आने दिया जाएगा। इसके बाद वे नया तहसील/किला तिराहा से दोपहर 12 बजे तक शहर के अंदर नहीं जाएंगी। यहीं से सवारियां लेकर वापस लौट जाएंगी। संभल, दिल्ली, बिलारी रोड से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें सुबह छह बजे तक आएंगी। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे तक आजाद नगर मोड़ तक आएंगी और यहां से सवारियां लेकर वापस लौट जाएंगी। रामपुर, बरेली से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक काशीपुर तिराहा पर आएंगी। यहां से सवारियां लेकर वापस लौट जाएंगी। काशीपुर, टांडा, बाजपुर, बाजपुर से आने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसें सुबह 6:00 बजे तक काशीपुर तिराहा पहुंचेंगी तथा सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक काशीपुर तिराहा पहुंचकर सवारियां लेंगी तथा वापस लौट जाएंगी।